Ling Kise Kahate Hain: हेलो स्टूडेंट्स, आज हमने यहां पर लिंग की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण ( Ling in hindi) के बारे में विस्तार से बताया है। यह हर कक्षा की परीक्षा में पूछा जाने वाले यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है।
Ling Kise Kahate Hain
लिंग संज्ञा की वह छोटी इकाई है, जिसके प्रयोग से किसी भी व्यक्ति, वस्तु, या जीव की जाति का पता चलता है। ” लिंग ” – शब्द संस्कृत भाषा से लिया गया एक शब्द है, जो किसी निशान या चिन्ह का बोध कराता है।
आसान शब्दों में अगर हम यह बताएं, कि शब्द की जाति को लिंग कहते हैं
लिंग की परिभाषा
शब्द के जिस रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु आदि के पुरुष जाति या स्त्री जाति के होने का ज्ञान हो उसे लिंग कहते हैं।”
जैसे : शेर , शेरनी , लड़का , लड़की आदि।
लिंग के भेद – Ling Ke Bhed
हिंदी व्याकरण में लिंग के दो प्रकार होते हैं –
1 . पुल्लिंग
2 . स्त्रीलिंग
1 . पुल्लिंग शब्द
परिभाषा – वे शब्द जो पुरुष जाति का बोध कराते हैं, पुल्लिंग शब्द कहलाते हैं।
जैसे – बैल, मोर, घर, फूल, बालक, राम, व्यक्ति, उपकरण, लेखक, खटमल आदि।
पुलिंग में तीन प्रकार की वस्तुएं आती है –
पहली सजीव वस्तुएं – पुरुष, याक, अजगर, राहुल, देवता, राजा आदि।
और दूसरी निर्जीव वस्तुएं – घड़ा, डब्बा, पंखा, गड्डा, डस्टर आदि।
और तीसरे भाव – सुख, दुःख, प्यार, आदि।
2 . स्त्रीलिंग शब्द
परिभाषा – वे शब्द जो स्त्री जाति का बोध कराते हैं, स्त्रीलिंग शब्द कहलाते हैं।
जैसे – गाय, मोरनी, बालिका, लेखिका, जूं आदि।
स्त्रीलिंग में भी तीन प्रकार की वस्तुएं पाई जाती है –
पहली सजीव वस्तुएं – औरत, भैंस, बिल्ली, कामिनी, देवी, रानी आदि।
और दूसरी निर्जीव वस्तुएं – घड़ी, बोतल, पेन्सिल, खाड़ी, चौक आदि।
और तीसरे भाव – शर्म, भावना, दया, ईष्या आदि।
कुछ शब्द पुल्लिंग और स्त्रीलिंग लिस्ट नीचे बताए हैं।
पुल्लिंग स्त्रीलिंग
मैना – नर मैना
तितली – नर तितली
बाज – मादा बाज
खटमल – मादा खटमल
चील – नर चील
भेड़िया – मादा भेड़िया
उल्लू – मादा उल्लू
मच्छर – मादा मच्छर
मक्खी – नर मक्खी
कोयल – नर कोयल
गिलहरी – नर गिलहरी
कछुआ – नर कछुआ
कौआ – नर कौआ
इसे भी पढ़े:
- Karak Kise Kahate Hain
- Alankar Kise Kahate Hain
- Varn Kise Kahate Hain
- Vakya Kise Kahate Hain
- Sarvnam Kise Kahate Hain